राहत: मुंबई पुलिस ने दी रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा,CBI की दूसरे दिन भी पूछताछ जारी
रिया चक्रवर्ती को सुशांत केस में एक राहत तो मिल गई है। वो रहात है कि अब मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा देगी। पुलिस की गाड़ी उसे एस्कॉर्ट करेगी। रिया चक्रवर्ती को लेकर सीबीआई ने हाल में ही मुंबई पुलिस को पत्र लिखा था। सीबीआई ने मांग की थी कि जब भी रिया चक्रवर्ती बाहर निकले तो उन्हें प्रोटेक्शन मुहैया करवाई जाए। जिसके बाद रिया चक्रवर्ती सीबीआई की दूसरे दिन की पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस की सुरक्षा में डीआरडीओ गेस्ट ऑफिस पहुंची।
सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को सुरक्षा देने की अपील मुंबई पुलिस से की थी। उन्होंने रिया ने खुद अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन अब सीबीआई के पत्र मिलने के बाद रिया को सुरक्षा मुहैया करवा दी गई है। हाल में ही रिया चक्रवर्ती ने वीडियो पोस्ट करते हुए मुंबई पुलिस से प्रोटेक्शन की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि आक्रमक भीड़ द्वारा उनके पिता को घेर लिया गया। रिया ने ये भी कहा था कि उनके व फैमिली को जान का खतरा है।


Click it and Unblock the Notifications











