सुशांत केस पर अड़ी मुंबई पुलिस, करती रहेगी जांच, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ!
सुशांत सिंह राजपूत केस से मुंबई पुलिस का इतना लगाव किसी की समझ में नहीं आ पा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुंबई पुलिस के Joint CP विनय के चौबे ने एक फ्रेस कॉन्फ्रेंस रखी और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि अब मुंबई पुलिस की लीगल टीम पूरे फैसले को पढ़ रही है।
मुंबई पुलिस, सुप्रीम कोर्ट के इस 35 पन्ने के फैसले को पढ़ने के बाद ही कोई फैसला लेगी। हालांकि ये तय माना जा रहा है कि सीबीआई के साथ साथ मुंबई पुलिस इस मामले में जांच करेगी।

ये जांच मुंबई पुलिस CRPC के सेक्शन 172 के अंतर्गत कर सकती है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के आखिरी पन्ने पर साफ निर्देश दिया है कि इस मामले में अब आगे कोई FIR नहीं होगी। अगर होगी तो उसका जांच अधिकार सीबीआई के पास होगा।
हालांकि मुंबई पुलिस की लीगल टीम इस फैसले पर जुट चुकी है और उन नियमों की खोज की जा रही है जिसके तहत मुंबई पुलिस अभी भी मामले की जांच कर सकती है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में महाराष्ट्र सरकार को भी निर्देश दिए हैं कि मामले में सीबीआई जांच का सहयोग करे। लेकिन अगर मुंबई पुलिस अलग जांच करती है तो सीबीआई को कितना सहयोग मिलेगा ये तो वक्त बताएगा।
मुंबई पुलिस का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने कहीं भी ये नहीं कहा कि मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में कोई कोताही बरती या मुंबई पुलिस की जांच की दिशा गलत थी। गौरतलब है कि पहले भी मुंबई पुलिस सुशांत के परिवार के खिलाफ भड़क चुकी है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












