..................... Mumbai police suspended Amitabh bachchan bodyguard earning crores Bollywood celebs bodyguard fees details।मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड को किया सस्पेंड करोड़ों कमाई बाॅलीवुड सेलेब्स बॉडीगार्ड फीस डिटेल - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड को मुंबई पुलिस ने किया सस्पेंड, करोड़ों की कमाई, 4 बार विदेश यात्रा !

बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता की सिक्योरिटी हमेशा से ही टाइट रहती है। जहां अमिताभ जाते हैं उनसे पास सिक्योरिटी का एक घेरा भी हमेशा होता है जो कि उनकी सुरक्षा के लिए सबसे अहम है। अमिताभ बच्चन को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी में तैनात एक कांस्टेबल को सस्पेंड करने की रिपोर्ट सामने आयी है।

इसकी वजह यह है कि इस साधारण से कांस्टेबल की करोड़ों की कमाई। जी हां, बताया जा रहा है कि 1 करोड़ से अधिक की कमाई करने के कारण इस कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। ताजा मिली जानकारी अनुसार अमिताभ की सुरक्षा में कई सालों से काम करने वाले सिपाही शिंदे की साल की कमाई 1.5 करोड़ के करीब है।

Amitabh bachchan

साल 2015 से वह लगातार अमिताभ की सुरक्षा में मौजूद हैं। शिंदे पर आरोप है कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है। उन्हें निलंबित करने का आदेश मंगलवार को जारी किया गया। साथ ही उनके पर लगाए गए आरोपों को लेकर विभागीय जांच शुरू की गई है।

3 से अधिक बार दुबई और सिंगापुर की यात्रा की

3 से अधिक बार दुबई और सिंगापुर की यात्रा की

शिंदे पर बिना जानकारी के देश से बाहर जाने का मामला भी है। शिंदे ने अपने अधिकारियों को बताए बिना 3 से अधिक बार दुबई और सिंगापुर की यात्रा की है। वैसे शिंदे पर लगा यह मामला पिछले साल ही सामने आ गया था। अगस्त 2021 में उन पर कमाई से अधिक संपत्ति का भी मामला सामने आया।

शिंदे की जांच के लिए समिति का गठन

शिंदे की जांच के लिए समिति का गठन

साथ ही शिंदे ने कमाई के लिए अपनी पत्नी के नाम पर सुरक्षा एजेंसी शुरू की। बच्चन परिवार के लिए यह कंपनी काम करती है और फीस शिंदे के बैंक खाते में जाती है। यह सारा मामला सामने आने के बाद शिंदे की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है।

बॅालीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड की कमाई

बॅालीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड की कमाई

वैसे बॅालीवुड स्टार्स के बॉडीगार्ड कमाई से करोड़ों कमा लेते हैं। अक्षय कुमार के बॉडीगार्डश्रेयस की कमाई 1.2 करोड़ के करीब है। दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड जलाल की कमाई भी 1 करोड़ है। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी 2 करोड़ की कमाई कर लेते हैं। शाहरुख खान के बॉडीगार्डरवि भी 3 करोड़ के करीब की कमाई करते हैं। आमिर खान के बॉडीगार्डयुवराज भी 2 करोड़ कमाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X