मुंबई पुलिस ने तीसरी बार भेजा कंगना रनौत और रंगोली चंदेल को समन, ये लगे हैं आरोप- होना होगा पेश
मुंबई पुलिस ने एक बार बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को नोटिस भेजा है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की ओर से एक्ट्रेस को समन जारी किया गया है और 23 नवंबर को कंगना रनौत को तो 24 नवंबर को रंगोली चंदेल को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी कंगना रनौत व उनकी बहन को पुलिस से समन जारी किया था। ये तीसरा मौका है जब कंगना को नोटिस जारी कर पेशी के लिए कहा गया है।
कंगना रनौत ने इससे पहले भाई की शादी में बिजी होने के चलते पेश होने से मना किया तो दूसरी बार समन का जवाब नहीं दिया। ये मामला आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। दरअसल कुछ दिन पहले कंगना रनौत व उनकी बहन के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई गयी थी। उनके खिलाफ कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सैयद ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
कास्टिंग डायरेक्टर ने आरोप लगाए कि दोनों बहनों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और इससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने व महाराष्ट्र सरकार की छवि बिगाड़ने की कोशिश की। इस मामले में कंगना व उनकी बहन के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।


Click it and Unblock the Notifications











