यौन शोषण मामले में मुंबई पुलिस ने भेजा अनुराग कश्यप को समन, कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ
मुंबई पुलिस ने पायल घोष द्वारा लगाए यौन शोषण के मामले में निर्देशक अनुराग कश्यप को समन भेजा है। साथ ही डायरेक्टर को गुरुवार को 11 बजे बुलाने के लिए कहा गया है। बता दें अभिनेत्री पायल घोष द्वारा अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में रेप मामले में निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी थी।
पायल घोष ने हाल में ही न्याय की गुहार मांगते हुए भूख हड़ताल करने की धमकी दी थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की जा रही। वहीं पायल घोष के वकील ने कहा था कि इस गंभीर मामले में जल्द से जल्द अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करना चाहिए।
Recommended Video
वहीं इन गंभीर आरोपों के बीच एक दिन पहले ही पायल घोष ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और नेता रामदास अठावले से मुलाकात की थी। साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर पायल घोष ने बताया था कि गवर्नर ने उन्हें सहयोग व न्याय का आश्वसान दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











