अब पुलिस करेगी इस डायरेक्टर से पूछताछ ! सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती संग बनाने वाले थे फिल्म
सुशांत सिंह राजपूत केस में लेटेस्ट खबर ये सामने आ रही है कि निर्देशक और लेखक रूमी जाफरी को मुंबई पुलिस से समन भेजा है। अब इस केस में पुलिस निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछ कर सकती है। बता दें सुशांत के निधन के बाद खुद रूमी ने मीडिया को बताया था कि वह सुशांत और रिया चक्रवर्ती के साथ रोमांटिक फिल्म बनाने वाले थे। जिसे लेकर जल्द ही काम भी शुरू होने वाला था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई पुलिस इसी तथ्य को लेकर निर्देशक व लेखक रूमी जाफरी से पूछताछ कर सकती है। हालांकि इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है। उनपर आरोप था कि उन्होंने एक्टर की नेगेटिव छवि की।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications