शाहरूख-शिरीष के झगड़े में कूदी पुलिस

Shirish Kunder, Shahrukh Khan
तमाम हो-हल्ले के बाद आखिरकार शाहरूख और शिरीष में सुलह तो हो गयी लेकिन यह मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि अब यह प्रकरण थाने जा पहुंचा है।

अरे आप यह ना सोचें की शाहरूख या शिरीष में से कोई थाने पहुंच गया है बल्कि मामला यह है कि पुलिस दोनों के झगड़ो के बारे में नहीं बल्कि यह जानने में लगी हुई है कि आखिर इतनी रात को संजय दत्त के दोस्त बाबा दीवान होटल में पार्टी कर कैसे रहे थे?

पुलिस के मुताबिक जिस होटल में यह पार्टी आयोजित की गई थी, उस होटल को रात डेढ़ बजे के बाद खुला रखने की इजाजत नहीं है। पुलिस एक्ट के खिलाफ इस होटल के सुबह चार बजे तक खुले रहने को लेकर मुंबई पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस कमिश्नर अरुप पटनायक के निर्देश के बाद शुरु की गई जांच में अगर यह सिद्ध हो गया कि उक्त होटल में सुबह तक पार्टी चल रही थी तो उस होटल का लायसेंस रद्द किया जा सकता है।

गौरतलब है कि बाबा दीवान ने फिल्म अग्निपथ की सक्सेस पार्टी रखी थी वो भी अपने अजीज दोस्त संजय दत्त के लिए जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं थी। लेकिन इस पार्टी में कोहराम तब मच गया जब किंग खान ने अपनी दोस्त फराह खान के पति शिरीष कुंदर को जोरदार थप्पड़ रसीद कर दिया।

लोगों ने खूब चटकारे लगाकर इस खबर को छापा लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गयी इसलिए समझा जा रहा था कि मामला शांत हो गया है लेकिन पुलिस के एक्टिव होने के चलते यह मामला अब दूसरी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X