..................... मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दिशा सालियान के बारे में बताएं | Mumbai Police requests public to share whatever they know about Disha Salian’s death - Hindi Filmibeat

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन से परेशान मुंबई पुलिस - लोगों से मांग रही दिशा सालियान सुसाइड केस में मदद

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस को सुप्रीम कोर्ट ने 3 दिन का समय देते हुए कहा है कि अपनी जांच की पूरी रिपोर्ट जमा करें और अब इस डेडलाइन के बाद मुंबई पुलिस परेशान हो चुकी है।

मुंबई पुलिस ने एक नोटिस में लोगों से अपील की है कि अगर वो दिशा सालियान सुसाइड के बारे में कुछ जानते हैं तो पुलिस को कृपया बताएं।

mumbai-police-requests-public-to-share-whatever-they-know-about-disha-salian-s-death

बुधवार को मुंबई पुलिस ने एक प्रेस रिलीज़ जारी किया है और इस प्रेस रिलीज़ में लिखा है कि अगर आपको दिशा सालियान की एक्सीडेंट से हुई मौत के बारे में कुछ पता है तो मलाड के मालवानी पुलिस थाने को सूचना दें।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान ने 8 जून को अपने मंगेतर के 14वें माले के अपार्टमेंट से कूदकर अपनी जान ले ली। पुलिस ने इसे एक्सीडेंटल मौत कहकर केस को बंद कर दिया।

हालांकि दिलचस्प ये है कि मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में closure report नहीं फाईल की थी जिसका ज़िक्र रिपब्लिक टीवी ने किया। रिपब्लिक टीवी ने लगातार कहा कि दिशा और सुशांत की सुसाइड के मामले आपस में जुड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X