कोरोना काल के सुपरहीरो रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस ने बोला 'असली दिलवाले', मिला बड़ा सम्मान
कोरोना लॅाकडाउन के दौरान बॅालीवुड के कई स्टार्स और मेकर्स ने सामने आकर अपने मदद का हाथ बढ़ाया। वहीं कई लोग ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने बिना थमे हुए लगातार कोरोना के दौरान उन लोगों तक अपनी सहायता पहुंचाई है जो कि लगातार जनता की सेवा में काम पर जुटे हुए हैं। रोहित शेट्टी का नाम इस फेहरिस्त में बना हुआ है।
कोरोना लॅाकडाउन से अनलॅाक तक देश पहुंच चुका है। हालांकि अभी तक कोरोना की दवा नहीं आयी है। ऐसे में कोरोना का खतरा जारी है। रोहित शेट्टी ने शानदार तरीके से अपना काम किया।

खुले हाथों से मुंबई पुलिस के लिए अपनी सेवा जारी रखी है। मुंबई पुलिस ने हाल ही में फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी को असली दिलवाले बताया है। फ्रंटलाइन वारियर के लिए अच्छा कार्य करने के लिए मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी का सम्मान किया है।


Click it and Unblock the Notifications











