दीपिका के जश्न पर मुंबई पुलिस का खलल

मुंबई में देर रात की पार्टी पर पांबदी है। और ज्यादा से ज्यादा रात साढ़े बारह बजे तक ही रात में पार्टी की जा सकती है। लेकिन दीपिका पादुकोण की पार्टी सुबह के चार बजे तक चल रही थी और जिसके शोर ने पड़ोसियों का जीन मुहाल कर रखा था। उसे रोकने के लिए मुंबई पुलिस को मौके पर आना पड़ा और तब जाकर दीपिका पादुकोण का जश्न रूका।
दीपिका पादुकोण की इस पार्टी में बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी हस्तियां शामिल थीं। पार्टी में अमिताभ बच्चन, करण जोहर, सिद्धार्थ माल्या, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, रितेश देशमुख, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, प्रकाश झा, संजय दत्त, मान्यता दत्त जैसे कई नामी-गिरामी लोग मौजूद थे।
जब मुंबई पुलिस मौके पर पहुंची तो एक-एक करके सारे मेहमान वहां से गायब हो गये। इससे पहले सलमान खान के भाई अरबाज खान की बर्थ-डे पार्टी को भी पुलिस को रूकवाना पड़ा था। वो भी अपने निर्धारित समय से आगे चल रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











