ये रहा रेस 3 के डायलॉग पर बना बेस्ट JOKE, मुंबई पुलिस ने भी नहीं छोड़ा

Recommended Video

Race 3: Mumbai Police makes FUN of dialogue of Salman Khan's film on Twitter | FilmiBeat

सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 का जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ है उसमें अभिनेत्री डेजी शाह का एक डायलॉग माय बिजनेस इस माय बिजनेस नन ऑफ योर बिजनेस.. काफी ज्यादा ट्रोल हो रहा है। बता दें कि इस ट्रोल के बाद कई सारे वीडियो बने जो कि काफी ज्यादा फनी थे। बता दें कि अब कुछ ऐसा हुआ है कि आपको यकीन नहीं होगा।

जी हां इस डायलॉग को मुंबई पुलिस के ट्विटर एकाउंट में भी पोस्ट किया गया है पर मुंबई पुलिस ने इस डायलॉग को एक ट्रोलर की तरह नहीं बल्कि एक बात समझाने के लिए और लोगों को सावधान करने के लिए पोस्ट किया है।

race 3, salman khan, daisy shah, रेस 3, सलमान खान, डेजी शाह

दरअसल मुबंई पुलिस ने लिखा है कि आपका जो डाटा है उसको आपको सुरक्षित रखना चाहिए और आपको इसको लेकर लापरवाही नही करनी चाहिए ताकी को कोई दूसरा आपकी सुरक्षा की रेस में आपको पीछे ना कर पाए।

मुंबई पुलिस ने लिखा है कि माय डाटा इज माय डाटा..नन ऑफ योर डाटा। ये काफी इंट्रेस्टिंग तरीका है अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का और उनको समझाने का।

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर काफी धमाल मचा रहा है और काफी एक्शन और थ्रिलर के भरपूर नजर आ रहा है। बता दें कि फिल्म का ये डायलॉग काफी ज्यादा ट्रोल हो रहा था तो हाल ही में सलमान और जैकलीन भी इस बात से पीछे नही रहे और उन्होने कुछ ऐसा किया था कि आप देखकर मुस्कुराने लगेंगें।

बता दें कि एक वीडियो में सलमान खान गाड़ी में बैठे होते हे और कोई पूछता है कहा जा रहे हो भाई..ऐसे में सलमान कहते हैं कि माय बिजनेस इस माय बिजनेस नन ऑफ योर बिजनेस।

इसके अलावा दूसरे वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह नजर आ रही है और डेजी कुछ पूछती है तो जैकी का जवाब होता है माई बिजनेस इस माय बिजनेस नन ऑफ योर बिजनेस।

ये सिलसिला यहीं हीं रुकता है क्योंकि एक मजाक के दौरान कुकीज खाती हुई जैकी..डेजी से बोलती हैं कि माई कुकी इस माय कुकी नन ऑफ योर कुकीज। बता दें कि काफी समय से ये वीडियो जमकर ट्रोल हो रहा है।

फिलहाल इस डायलॉग के सहारे ही आज लोग डेजी शाह को नहीं जानते थे वो भी जानने लगे है। बता दें कि फिल्म रेस 3 इस साल ईद मे रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के लिए सलमान के फैंस काफी ज्यादा इंतजार कर रहे है और काफी ज्यादा उत्सुक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X