Video: लोकल ट्रेन में महिला के साथ पुलिसकर्मी को डांस करना पड़ा मंहगा, दर्ज हुई शिकायत

Video

Video: वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जो कि सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। रील्स और वीडियोज के नाम पर आज की युवा पीढ़ी कहीं भी लोकल ट्रेन, मेट्रो, सड़क और होटल इत्यादि जगहों पर जमकर वीडियोज बनाती हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि लोकल ट्रेन में एक पुलिस वाला लड़की के साथ ड्रांस कर रहा है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही पुलिसकर्मी के ऊपर शिकायत दर्ज हो गई।

पुलिसकर्मी ने किया लड़की के साथ ड्रांस-

वीडियो वायरल होने वाले मामले में दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, एसएफ गुप्ता के रूप में पहचाने जाने वाले अधिकारी को एक वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद जांच का सामना करना पड़ रहा है।

इस जांच में पाया गया कि, पुलिसकर्मी एसएफ गुप्ता मध्य रेलवे लोकल ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के महिला कोच के अंदर एक लड़की के साथ मस्त अपनी डांस कर रहे थे और इसका आनंद उठा रहे थे।

यह घटना 6 दिसंबर की शाम को 10:00 बजे से 10:15 बजे के बीच सामने आई, जब गुप्ता रात की यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त एक होम गार्ड के रूप में ड्यूटी पर थे।

ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। और इस वीडियो ने इंटरनेट पर खुब सुर्खियां बटोरी। जाहिर पुलिसकर्मी का ऐसे ड्यूटी पर होना और उसी समय किसी लड़की के साथ डांस करना लोगों को पसंद नही आ रहा।

अब इसको लेकर खबर आई है कि, घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 8 दिसंबर को गुप्ता के खिलाफ एक डिफ़ॉल्ट रिपोर्ट दर्ज की, जिसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को होने से रोकना था।

रेलवे अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि सभी स्टाफ सदस्यों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि वे वर्दी में और ड्यूटी के दौरान शूटिंग न करें, वीडियो या फोटो के लिए पोज न दें, या सेल्फी न लें।

More from Filmibeat

Read more about: video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X