तत्काल भारत छोड़ने का पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी को मिला नोटिस
हालांकि शनिवार को मनसे ने अदनान सामी को अपने ऑफिस में बुलाकर एक घंटे तक क्लास ली थी। जिसके बाद अदनान ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह अपना वीसा का नवीनीकरण करवा लेंगे लेकिन अभी अदनान का वीसा नवीनीकऱण नहीं हुआ है।
जो खबर आ रही थी कि पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी के वीजा की वैधता छह अक्टूबर को खत्म हो गई है और वह अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।"मनसे फिल्म प्रकोष्ठ के प्रमुख अमेय खोपकर ने मीडिया को जानकारी दी थी अदनान के वीजा के नवीकरण की प्रक्रिया अभी चल रही है। हमें उम्मीद है कि सामी जल्द ही भारत छोड़ देंगे और वीजा का नवीकरण हो जाने के बाद ही यहां लौटेंगे।"
सामी के वीजा की वैधता खत्म होने की बात उस वक्त सामने आई जब उनकी पूर्व दूसरी पत्नी सबा गालादरी के खिलाफ तलाक सह संपत्ति संबंधी मुकदमे की सुनवाई पिछले हफ्ते मुंबई की अदालत में चल रही थी। लेकिन अभी तक अदनान की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
गौरतलब है कि अदानान सामी का जन्म 1969 में लंदन में हुआ था। पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अरशद सामी खान उनके पिता थे और भारत की नौरीन खान उनकी मां हैं। उन्होंने अदालत को बताया कि उनके वीजा के नवीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने चार शादी की है लेकिन आज भी अकेले हैं। अदनान सामी को लोग भीगी-भीगी रात में, मुझको तो लिफ्ट करा दे जैसे गीतों के लिए आज भी याद किये जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












