..................... शौविक की गिरफ्तारी पर सुशांत परिवार के वकील का बड़ा बयान- 'मुंबई पुलिस छिपा रही कुछ बड़ा' Mumbai Police hide something there are several angles in Sushant singh rajput case: lawyer Vikas Singh on showik arrest - Hindi Filmibeat

शौविक की गिरफ्तारी पर सुशांत परिवार के वकील का बड़ा बयान- 'मुंबई पुलिस छिपा रही कुछ बड़ा'

सुशांत सिंह राजपूत केस में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं। ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद ये केस और भी गंभीर हो गया है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली वकील का दावा है कि इस मामले में मुंबई पुलिस कुछ छिपा रही है। इस केस में कई बड़े ऐंगल अभी सामने आने बाकि है। गौरतलब है कि आज सीबीआई टीम एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के घर पर दोबारा पहुंची है। सीबीआई एक बार फिर क्राइम सीन रि-क्रिएट करेगी।

एएनआई से बातचीत में सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से परिवार का डर साबित होता है कि मुंबई पुलिस छिपाना चाहती थी। स्पष्ट रूप से, इस मामले में कई ऐंगल हैं जिसे लेकर परिवार को उम्मीद है कि अभी और भी सच सामने आना बाकि है।

बता दें सुशांत की बहन मीतू सिंह आज सीबीआई द्वारा पूछताछ में शामिल हैं। मीतू सिंह के अलावा सीबीआई के साथ एम्स के डॉक्टर भी सुशांत के ब्रांदा वाले घर पहुंचे हैं। इस दौरान सिद्धार्थ पिठानी व नीरज भी साथ हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई एक बार सुशांत के घर क्राइम सीन रिक्रिएट किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X