सुशांत सिंह राजपूत की बिल्डिंग में सीबीआई से पहले क्यों पहुंची मुंबई पुलिस, कहा - पानी पीने आए थे
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आज सीबीआई ने क्राइम सीन को दोबारा क्रिएट किया और सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज से घंटों पूछताछ की। ये पूछताछ, सुशांत के मॉन्ट ब्लांक अपार्टमेंट में ही हुई। लेकिन बिल्डिंग में सीबीआई के पहुंचने से पहले मुंबई पुलिस दिखाई दी।
अब ज़ाहिर सी बात है कि मुंबई पुलिस को वहां देखते ही एक बार फिर सवाल खड़े हुए। रिपब्लिक टीवी के एक रिपोर्टर ने पुलिस से सवाल भी किया कि वो वहां क्या कर रहे हैं।

इस पर पुलिस वालों ने जवाब दिया कि वो बस पानी पीने आए थे। खबरों की मानें तो सीबीआई ने जब मुंबई पुलिस से सुशांत की ऑटोप्सी के बारे में पूछताछ की, उसके कुछ ही देर बाद मुंबई पुलिस के कुछ लोग सुशांत की बिल्डिंग के चौकीदार से बात करते दिखे थे।
ये घटना, सीबीआई के वहां पहुंचने के कुछ समय पहले की है। लेकिन पूछने पर मुंबई पुलिस ने साफ जवाब दिया कि वो पानी पीने आए थे। गौरतलब है कि इन 10 बातों को लेकर मुंबई पुलिस लगातार शक के घेरे में रही है -


Click it and Unblock the Notifications











