मुंबई पुलिस ने फिल्मी अंदाज में आलिया भट्ट को दिया जवाब- तेजी से वायरल हुआ ट्वीट
आलिया भट्ट से लेकर टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन तक लगभग सभी सितारों ने हाल ही में मुंबई पुलिस को अपनी ड्यूटी को लेकर धन्यवाद लिखा बोला था। इन सितारों ने कोरोना वायरल के चलते पुलिसवालों की ड्यूटी को लेकर ट्वीट किए थे। इसके साथ साथ मुंबई पुलिस ने भी सितारों के इन ट्वीट्स का जवाब काफी फिल्मी अंदाज में दिया था। इस समय मुंबई पुलिस का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने आलिया भट्ट के ट्वीट का जवाब दिया है।
इस जवाब में मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट की फिल्मों से ही उनको जवाब दिया है। मुंबई पुलिस लिखती हैं.. मुंबईकर मुझे लगता है कि आप सभी लोग आलिया भट्ट की इस बात से 'राजी' हैं कि आप लोग किसी 'गली' में निकलेंगे और अपना 'डियर जिंदगी' को सुरक्षित रखेंगें।


Click it and Unblock the Notifications