देशद्रोही पर मुम्‍बई पुलिस की आपत्ति

गौरतलब हो कि फिल्म के प्रोमोज से पुलिस को ऐसी संभावना लग रही है कि ये फिल्म मराठी और गैर मराठी मुददे को गरमा सकती है। वैसे भी मुम्बई में आजकल के हालात ठीक नहीं है।
देशद्रोही फिल्म के निर्माता कमाल खान का इस बारे में कहना है कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर आपत्ति की थी, लेकिन ट्रिब्यूनल ने उसे प्रदर्शन का प्रमाण पत्र दे दिया था। इसलिए फिल्म को रोकने की संभवना नहीं है।
खान ने बताया कि जब इस फिल्म को बनाने का काम शुरू हुआ था तब उस समय महाराष्ट्र में आज के जैसे हालात नहीं थे, हांलाकि महाराष्ट्र में भाषावाद को लेकर यह विवाद कोई नया नहीं है।
उत्तर भारतीयों का मुद्दा तो बहुत पुराना हो चुका हांलाकि यह विवाद आज जरूर एक नया रूप ले चुका है। उन्होंने कहा इस फिल्म में किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसी कोई बात नहीं है बल्की इसमें दो दिलों को जोड़ने संबधी बातों को दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications