मुंबई पुलिस ने धर्मा प्रोडक्शन्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ड्राइव की कॉन्ट्रैक्ट कॉपी
काफी समय से सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस पूछताछ कर रही है। एक दो दिन में धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता और करण जौहर से भी पूछताछ की जा सकती है। दैनिक भास्कर के सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स से सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ड्राइव की कॉपी मांगी है।
गौरतलब है कि ड्राइव को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ करने को लेकर सुशांत सिंह राजपूत और करण जौहर के बीच कुछ मतभेदों की खबर शुरू से है और अब आखिरकार पुलिस इस एंगल पर जांच करेगी।

सुशांत सिंह राजपूत ने 2017 में ड्राइव साइन की थी और इस फिल्म के लिए उन्होंने RAW (रोमियो अकबर वाल्टर ) नाम की फिल्म छोड़ दी थी। जबकि सुशांत के साथ इस फिल्म के पोस्टर भी आ चुके थे। लेकिन सुशांत ने ड्राइव चुनी।
इसके बाद ड्राइव लगातार पोस्टपोन होती चली गई। आखिरकार 2019 में ड्राइव को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ करने का फैसला ले लिया गया। सुशांत की असहमति इस बात से साफ ज़ाहिर होती है कि उन्होंने फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया और अपने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा कोई पोस्ट नहीं डाला।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












