सुशांत सिंह मामले में मुंबई पुलिस ने आदित्य चोपड़ा को बुलाया- 4 घंटे चली पूछताछ
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद लगातार लोगों के बयान रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। हाल ही में इस मामले में मुंबई पुलिस ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। उनका बयान बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। लगातार 4 घंटे चली लंबी पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनसे सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म 'पानी' के लिए हुए यशराज फिल्म्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल जवाब किए गए।
अपना बयान दर्ज करवाने के आदित्य पुलिस स्टेशन से चले आए। इसके बाद ये खबर काफी तेजी से चर्चा में चल रही है और लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर क्या बातचीत दोनों लोगों के बीच हुई थी। ये पूरा मामला हाल ही में में शेखर कपूर के ईमेल के बाद शुरु हुआ था जिसमें पुलिस को उन्होने ये बताया था कि फिल्म पानी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। ये प्रोजेक्ट 'पानी' लगभग 10 साल से किसी ना किसी कारण फंसा हुआ था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











