#BreakingNews: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 टीवी एक्ट्रेस गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने देह व्यापार से जुड़े एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस छापे में दो चर्चित मॉडल भी गिरफ्तार हुई हैं, जिनमें से एक सावधान इंडिया पर आने वाली टीवी एक्टर हैं।
हालांकि दोनों की पहचान अभी गुप्त रखी गई है। लेकिन इस खबर ने सुनहरे पर्दे के पीछे छिपी वो काली हकीकत बयां कर दी जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते थे।
[PICS: वीना मलिक का काला चिट्ठा, सेक्स सिंबल बनने के लिए तोड़ दी हदें ]
अभी तक इस सेक्स रैकेट के मुखिया को नहीं पकड़ा जा पाया है पर माना जा रहा है कि इसके मुखिया का भी लिंक टीवी और बॉलीवुड से है। पुलिस ने फिल्म सिटी के पास ही एक बिल्डिंग पर छापा मारा और दोनों मॉडल को वहीं से गिरफ्तार किया। उनके साथ दो आदमियों की भी गिरफ्तारी हुई है।
ऐसा नहीं है कि यह पहला ऐसा मामला है जिसमें एक मशहूर अभिनेत्री को सेक्स रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया हो। ऐसे कई किस्से और कहानियां मौजूद हैं जिसमें तमाम ऐसी अभिनेत्रियों को इस गंदे धंधे में पकड़ा गया है -


Click it and Unblock the Notifications











