..................... Mumbai Police beefs up security outside actor Salman Khan house after threat email - Hindi Filmibeat

Salman Khan को फिर मिली धमकी, पुलिस ने एक्टर के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

Salman Khan Security: सलमान खान को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक बार फिर से धमकी मिलने के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Salman Khan Security

Recommended Video

Salman Khan को मिली धमकी, मुंबई पुलिस ने Lawrence Bishnoi और Goldy Brar के खिलाफ दर्ज की FIR

Salman Khan Security: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को लेकर पिछले काफी दिनों से खबर आ रही है कि उनकी जान को खतरा है। इस खबर के आने के बाद से ही सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर फैंस की चिंता बढ़ गई है और अब हाल ही में एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हाल ही में ANI की ट्वीट में कहा जा रहा है कि सलमान को ईमेल द्वारा धमकियां मिली हैं और इस मामले को गंभीरता से लेकर पुलिस ने सलमान के घर सुरक्षा बढ़ा दी है।

सलमान को फिर मिली धमकी
ANI ने हाल ही में ट्वीट करके बताया कि ईमेल द्वारा धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया। इससे पहले शनिवार को मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग पर अभिनेता सलमान खान के कार्यालय में कथित रूप से धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

पहले भी दी थी धमकी
आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को मारने की धमकी दी थी। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को लेकर कहा है कि- हम सलमान खान का घमंड तोड़ेंगे। आगे बिश्नोई ने कहा कि, ब्लैक बक मामले को लेकर हमारे समाज के लोग से सलमान खान माफी मांग लें, नहीं तो उसका भी ठोस जवाब दिया जाएगा।

सिद्धू मूसेवाला की मौत
आपकी जानकारी के लिए बता दें, लॉरेंस बिश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत का आरोप है। इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि अपने भाई विक्की मिड्दुखेरा की मौत का बदला लेने के लिए हमने सिद्धू मूसेवाला को मरवाया था। गौरतलब है कि, मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या बीते साल 29 मई 2022 को हुई थी। इस दौरान सरेआम सिद्धू मूसेवाला को एक47 बंदूकों की गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार गया था। जिसके बाद गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिम्मेदारी ली।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X