अरबाज की बर्थ डे पार्टी पर चला पुलिस का डंडा

Arbaaz Khan
कहते हैं ना पुलिस के डंडे के आगे अच्छे-अच्छों की बैंड बन जाती है,तो फिर सिने अभिनेता कौन सी चीज है। जी हां ये बात उस समय पूरी तरह से चरितार्थ हो गयी जिस समय बॉलीवुड की पिछले साल की सुपर डूपर हिट फिल्म दबंग के निर्माता अरबाज खान की बर्थ डे पार्टी पर पुलिस का डंडा चल गया।

दरअसल मुंबई के ऑलिव पब में अरबाज खान ने अपनी बर्थ डे पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड के काफी चर्चित कलाकार मौजूद थे।
लेकिन अरबाज की पार्टी रात डेढ़ बजे तक ही मान्य थी लेकिन पार्टी डेढ़ बजे के बाद भी चलती रही जिसको रूकवाने के लिए मुंबई पुलिस को आना पड़ा। क्योंकि आसपास लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि तेज संगीत से उन्हें दिक्कत हो रही है।

ये वो ही पब था जहां पिछले साल कैटरीना के बर्थ पर सलमान ने बॉलीवुड को पार्टी दी थी। सलमान की पार्टी को भी पुलिस को रूकवाना पड़ा था। और इस पार्टी में सलमान-शाहरूख का झगड़ा हुआ था। आपको बता दें कि अरबाज की पार्टी में बॉलीवुड के कई नामी-गिरामी कलाकार मौजूद थे। सलमान भी इस पार्टी के हिस्सा थे। लेकिन वो जल्द ही चले गये थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X