सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल, पुलिस ने दी चेतावनी, अगर अब की ऐसी हरकत तो...
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर प्रशंसक व इंडस्ट्री सभी हैरान व परेशान हैं। 14 अप्रैल को 34 वर्षीय सुशांत की आत्महत्या के बाद उनकी खबरें और तस्वीरें लगातार वायरल होने लगी। लेकिन अति तब हुई जब सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल होने लगी।
तमाम सेलिब्रेटिज जैसे फराह खान ने ऐसे लोगों को खूब लताड़ लगाई तो वहीं महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने इस मामले में चेतावनी जारी की है। पुलिस ने साफ किया कि अगर कोई भी शख्स सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल करता है तो, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बता दें काली टी-शर्ट और शॉर्ट्स में सुशांत सिंह राजपूत के शव की तस्वीरें वायरल होने लगी। इस पर महाराष्ट्र पुलिसको चेतावनी जारी करनी पड़ी और उन्होंने ऐसी तस्वीरों पर नाराजगी जाहिर की। इसे असंवेदनशील बताते पुलिस ने साफ किया कि अब आगे अगर कोई ऐसा करता है तो कानूनी एक्शन लिया जाएगा।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











