..................... mumbai police arrest KRK from airport says salman khan will be responsible if i found dead anywhere - Hindi Filmibeat

दुबई जा रहे मशहूर खान को मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट, बोला- सलमान खान ने कहा.. मेरी मौत का जिम्मेदार..

KRK, Salman Khan

KRK Arrest: फिल्ममेकर केआरके यानि के कमाल राशिद खान अपने विवादित बयानों और वीडियोज को लेकर छाए रहते हैं। केआरके पर कई मुकदमें भी चल रहे हैं। इसके साथ ही जहां सारा बॉलीवुड क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन में डूबा है तो वहीं केआरके को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

केआरके के ट्विटर अकाउंट से ये खबर शेयर की गई है। ट्वीट में लिखा, "मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं। और मैं अपनी सभी अदालती तारीखों पर नियमित रूप से उपस्थित हो रहा हूं। आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था। लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मैं 2016 के एक मामले में वांछित हूं। सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म #टाइगर3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है। यदि मैं किसी भी परिस्थिति में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है। और आप सब जानते हैं, कौन जिम्मेदार है!"

केआरके आए दिन अपने बिगड़े बोल से बवाल और विवाद खड़े करते रहते हैं। इसके साथ ही तमाम स्टार्स को लेकर आपत्तिजनक बाते लिखते रहते हैं। केआके का ट्विटर उनते विवादित ट्वीट से पटा रहता है।

ये पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस ने केआरके को अरेस्ट किया है बल्कि इससे पहले भी वो पुलिस हिसारत में जा चुके हैं। एक एक्ट्रेस ने भी केआरके के खिलाफ सेक्सुअल फेवर मांगने की शिकयत दर्ज कराई थी जिसके बार मुंबई पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। इसके साथ ही वो कभी मनोज वाजपेयी तो कभी सलमान खान को लेकर उल्टी सीधी बाते करते रहते हैं।

Read more about: krk salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X