सुशांत सिंह राजपूत केस में एक शख्स को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये है बड़ी वजह

मुंबई पुलिस ने यूट्यूब पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फेक न्यूज अपलोड करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह युवक सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फेक न्यूज वीडियो से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के बारे में गलत इंफॉर्मेशन शेयर कर रहा था।

यूट्यूब पर फेक न्यूज अपलोड करने वाले आरोपित उमर सर्वंग्या को मुंबई पुलिस की साइबर विंग ने गिरफ्तार किया है। उमर सर्वंग्या द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को मुंबई पुलिस के साइबर विंग ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के बारे में गलत सूचनाओं वाले अपमानजनक पाए जाने के बाद कार्रवाई की है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput's Family Had Claims Once Under Pressure That Sushant Did Suicide | FilmiBeat

shant singh rajput case

मुंबई पुलिस की साइबर विंग ने आरोपित युवक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 505(2), 500, 501 और 504 के तहत कार्रवाई दर्ज की है. पुलिस ने उमर सर्वंग्या पर दो वर्गों में झगड़ा फैलाने, मानहानि करने वाले कॉन्टेंट को प्रसारित करने और शांति भंग करने के इरादे जैसी धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है. मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि युवक को गिरफ्तार किए जाने के बाद कोर्ट ने जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपुत मुंबई बांद्रा में 14 जून को अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने उनकी मौत को एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज करते हुए 50 से ज्यादा लोगों का बयान दर्ज किया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुथी को सुलझाने के लिए अब केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीई) मामले की जांच कर रही है. इसके साथ ही इस मामले में इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेज (ईडी) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X