'शायद सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत बहनों द्वारा दी गई दवा से बिगड़ी'- मुंबई पुलिस ने कहा
मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट में सोमवार को एक शपथ पत्र दायर किया है। इस शपथ पत्र में मुंबई पुलिस ने सुशांत की बहनों प्रियंका और मीतू सिंह द्वारा याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया। मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया कि आखिर क्यों उन्होंने रिया चक्रवर्ती द्वारा एफआईआर को दर्ज किया था।
PTI के मुताबिक, सोमवार को दर्ज मुंबई पुलिस द्वारा शपथ पत्र में अदालत को बताया गया कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर एफआईआर दर्ज करवाना उनका कर्तव्य था। मुंबई पुलिस ने ये भी आशंका जताई कि शायद सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की ओर से सुशांत को दवाईयां दी गई थी। इसके बाद ही एक्टर की मानसिक हालत बिगड़ी हो।
दरअसल सुशांत की बहनों ने कथित धोखाधड़ी और फर्जी डॉक्टर की प्रिस्किप्शन वाली शिकायत को रद्द करने की मांग की। इस एफआईआर को रिया चक्रववर्ती द्वारा दर्ज किया गया था। रिया ने आरोप लगाया था कि सुशांत की बहनों ने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के एक डॉक्टर की मदद से बिना जांच के दवाईयां दी। इसके बाद ही सुशांत की मानसिक हालत बिगड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications











