सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ा झटका- मुंबई पुलिस से डिलीट हो गई मैनेजर दिशा सालियान केस फाइल
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में हर दिन कोई ना कोई नई बात निकल कर सामने आ रही है और मुंबई पुलिस पर लगातार लोगों के शक की सुई गहराती जा रही है। और अब मुंबई पुलिस ने जो किया है वो तो सीधे सीधे उस पर इस केस में कुछ गड़बड़ी करने का शक पुख्ता करता है।
Recommended Video
दरअसल, पिछले एक हफ्ते से बिहार पुलिस भी इस केस की पूछताछ और छानबीन में लग गई है और बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस से दिशा सालियान सुसाइड केस की फाइल्स मांगी।

टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने ये कह कर सबको चौंका दिया है कि दिशा सालियान सुसाइड केस की फाइलें उनसे गलती से डिलीट हो गई है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान, दोनों के ही सुसाइड को एक दूसरे से जुड़ा माना जा रहा है।
इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अपनी FIR में लिखवाया है कि दिशा सालियान की सुसाइड के बाद सुशांत बहुत घबराया हुआ था कि रिया उन्हें फंसा देगी।
इसके बाद से ही चूंकि केस बिहार में दर्ज हुआ है, बिहार पुलिस इस केस की छानबीन में जुट गई है और मुंबई पुलिस के रवैये से साफ है कि मुंबई पुलिस इस केस में बिहार पुलिस की मदद नहीं करना चाहती है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
