अक्षय को मिली प्रेरणा

By Staff

रविवार को मुंबई में मुंबई मैराथन का ओयेजन किया गया था। वर्ष 2004 से मुंबई हर साल मुंबई मैराथन का आयेजन करता है। इस मैराथन में ना केवल मुंबई के लोग शिरकत करते हैं बल्कि विश्व के जाने-माने लोग भी यहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं।

मुंबई की बात हो और वहां के फिल्मी सितारे पीछे छूट जाएं ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसलिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार मुंबई मैराथन में हिस्सा लेने वाले लोगों को उत्साहित करने के मकसद से आयोजन स्थल पर पहुंचे। लेकिन मैराथन में हिस्सा लेने वालों के जोश देखकर अक्षय को खुद उनसे कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिली।

अक्षय कहते हैं "मैं यहां आया तो लोगों को प्रेरित और उत्साहित करने था लेकिन हुआ इसके उलट। यहां मैंने 98 वर्ष के एक व्यक्ति को दौड़ते देखा। यही नहीं, मैं एक दंपति से भी मिला, जो अपने वैवाहिक जीवन का 78वां बसंत पूरा कर रहा है। ऐसी कई चीजें हैं, जिनके कारण मुझे जीवन को नए अंदाज में देखने की प्रेरणा मिली।"

मुंबई मैराथन के लिए सुबह छह बजे से ही लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखाई देने लगा था। आजाद मैदान से लेकर चर्च गेट तक आयोजित इस विश्वस्तरीय दौड़ के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा ने नीना फाउंडेशन के लिए इस मैराथन में दौड़ लगाई। यह संस्था रीढ़ की हड्डी में तकलीफ झेल रहे लाखों लोगों के लिए काम करती है।

इसके अलावा मुंबई मैराथन में रिलायंस समूह के अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी ने भी हिस्सा लिया। टीना ने कहा कि मुंबई के उत्साह को देखकर वह भावविभोर रह गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X