अमिताभ की अभिनेत्री जिया ने क्यों की खुदकुशी?

एक बार फिर से ग्लैमर की दुनिया की कड़वी सच्चाई लोगो के सामने आ गयी हैं अभिनेत्री जिया खान के मौत के रूप में। कल रात 11 बजे पंखे से लटकती जिया खान अपने पीछे बहुत सारे सवाल छोड़ गयी है। जिया खान जिनका की असली नाम नफीसा खान था, ने फिल्मों में भले ही कुछ खास नहीं किया हो लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में वो एक जाना-पहचाना चेहरा था।

हाल ही में खबर आयी थी कि उन्होंने अपना पुराना नाम फिर से रखकर तीन बड़ी फिल्में साइन की थी लेकिन इस बात में सच्चाई है इस पर भी अब शक पैदा हो गया है। जिया की मौत से ब़ॉलीवुड हतप्रभ है।

अमिताभ के करियर शुरू करने वाली जिया खान के लिए अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा है कि क्या जिया... यकीन नहीं होता.. वह ऐसा कैसे कर सकती हैं।

तो वहीं दिया मिर्जा ने ट्विट किया.. क्यो जिया. तुम तो बहुत खूबसूरत थी.. तुमने ऐसा क्यो किया? तो वहीं महेश भट्ट ने एबीपी न्यूज से कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान को चल रही थी लेकिन वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी, ऐसा कभी भी सोचा नहीं था। जो हुआ काफी दुखद है।

गौरतलब है कि रामगोपला वर्मा की निशब्द फिल्म से अपने अभिनय की पारी शुरू करने वाली सेक्सी अभिनेत्री जिया खान ने सोमवार देर रात अपने घर में खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने उनके शव को जूहू स्थित उनके घर से रात 11 बजे बरामद किया है।

जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जिया खान पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं। मालूम हो कि जिया खान जूहू में अपनी मां के साथ सागर संगीत अपार्टमेंट के फ्लैट नं. 102 में रहती थी। जिया महज 25 साल की थीं। लेकिन आपको बता जें कि पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए उनकी मौत का राज गहराता जा रहा है।

मालूम हो कि जिया ने पिछले पांच साल में नामी-गिरामी एक्टरों के साथ मात्र तीन फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत रामगोपाल वर्मा की फिल्म निशब्द से की थी। फिल्म में उनके हीरो अमिताभ बच्चन थे। हालांकि फिल्म फ्लॉप थी। उसके बाद वह फिल्म गजनी में आमिर खान के साथ और हाउसफुल में अक्षय कुमार के साथ नजर आयी थीं हालांकि फिल्म में उनके रोल काफी छोटे थे लेकिन फिर भी जिया खान अपने करियर में इन दोनों फिल्मों को अहम मानती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X