सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच की PIL पर बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई आज- आ सकता है बड़ा फैसला!
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार डेढ़ महीने से सीबीआई जांच की मांग उठाई जा रही है। कभी फैंस के द्वारा, तो कभी परिवार की तरफ से। फिलहाल, केस की जांच बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस कर रही है। बता दें, सुशांत के निधन की सीबीआई जांच को लेकर याचिका भी कोर्ट में दायर की गई हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली बेंच आज सुशांत मामले की सीबीआई जांच की पीआईएल पर सुनवाई करेगी। जिसमें मांग की गई है कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया था और मामले को मुंबई पुलिस के हाथों में ही रहने दिया था। लेकिन इस बीच परिस्तिथि में काफी बदलाव देखा गया है। कई नई बातें सामने आई हैं।
सुशांत के पिता का कहना है कि उन्होंने फरवरी में भी मुंबई पुलिस को शिकायत की थी कि उनके बेटे की जान खतरे में हैं। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया था। वहीं, मुंबई पुलिस का कहना है कि सुशांत के पिता ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications











