मुश्किलों में रणवीर-अर्जुन कपूर, एआईबी इवेंट में नहीं मिली कोर्ट से अंतरिम राहत
Recommended Video

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल 2015 में कॉमेडी इवेंट AIBKnockout में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने गाली गलौज और असम्मानजनक भाषा का प्रयोग किया और इस वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया था।
इस मामले में कोर्ट ने उन्हें अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है। आरएम सावंत और सारंग कोटवाल की बेंच ने इस मामले को रद्द करने से इंकार कर दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 3 अप्रैल को होगी। इस मामले में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के अलावा 14 और भी लोगों के खिलाफ एफआईआर किया गया।

दोनों एक्टर्स ने कोर्ट से अंतरिम राहत देने का निवेदन किया था और साथ ये भी कहा ता कि उनके विरुद्ध कोई कठोर कदम उठाने के लिए पुणे और मुंबई पुलिस को रोका जाए। लेकिन, खंडपीठ ने कहा कि इस निवेदन पर तभी विचार होगा, जब दोनों अपनी याचिका की एक प्रति शिकायतकर्ता को देंगे।
आपको बता दें कि 2014 में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, करण जौहर, दीपिका पादुकोण समेत 10 बॉलीवुड स्टार्स एआईबी का हिस्सा बने थे और इसी शो में करण जौहर ने रणवीर सिंह और अर्जुन का जमकर अश्लील तरीके से मजाक उड़ाया था। इस शो की काफी आलोचना भी हुई थी और एफआईआर दर्ज किया गया था। यह कंट्रोवर्सी कुछ इस कदर बढ़ गई थी कि शो के वीडियो को भी सोशल मीडिया पर से हटा दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications