मुंबई में गैंग रेप बढते जाएंगे, गलती हमारे सिस्टम की है- इरफान खान
मुंबई में दो दिन पहले महालक्ष्मी इलाके के एक मिल के पास फोटो जर्निलिस्ट के साथ हुए गैंगरेप की घटना ने मुंबई की मीडिया के साथ साथ पूरी बॉलीवुड को भी हिला कर रख दिया है। इस घटना ने ये दिखा दिया है कि हमारे देश में कोई भी शहर और किसी भी प्रोफेशन के लोग सुरक्षित नहीं हैं। मीडिया जो कि आज के समय में सबसे ज्यादा पावरफुल मानी जाती है के साथ ही अगर इस तरह की घटनाएं होनी शुरु हो गयी हैं तो भला आम जनता किस तरह से सुरक्षित है। बॉलीवुड ने इस घटना पर अपना दुख और साथ ही अपना गुस्सा जताया है साथ ही मीडियाकर्मियों ने सड़क पर उतरकर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया है। अमिताभ से लेकर करन जौहर और इरफान खान तक हर एक एक्टर अपनी अपनी तरह से इस घटना के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं।
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान कहा कि मुंबई में हुए इस गैंगरेप की खबर से हमें काफी शर्मिंदगी हुई है। इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए अमिताभ ने कहा है कि उन सभी अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। अमिताभ ने कहा कि यह एक शर्म का विषय है और जो कुछ भी इस मुंबई शहर में हुआ है वह इस शहर का अपमान है। एक फोटो पत्रकार जो अपना काम कर रही थी वह पीड़िया बन गयी। इस घटना के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा हाल ही में अपनी फिल्म लंचबॉक्स के प्रेस शो के दौरान निर्माता, निर्देशक करन जौहर ने भी इस घटना पर अपना दुख और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उनके पास शब्द ही नहीं है इस घटना पर बोलने के लिए।
इसके अलावा हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का परचम लहरा चुके एक्टर इरफान खान का भी कहना है कि इस घटना ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया है। इरफान ने कहा ये घटनाएं अब रुकेंगी नहीं बल्कि और बढ़ती ही जाएंगी क्योंकि ये गलती हमारे सिस्टम में है।


Click it and Unblock the Notifications











