मुंबई फिल्म समारोह की धूम

फिल्म समारोह के निदेशक और फिल्म विभाग के चीफ प्रोड्यूसर कुलदीप सिन्हा का कहना है कि प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्याँकन कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि समारोह में अब से अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय प्रतियोगिता वर्गो को मिलाकर एक ही प्रतियोगिता वर्ग रखा गया है। इसके अलावा आगामी समारोह में सर्वोत्तम विद्यार्थी फिल्मवीडियो नाम से एक नया पुरस्कार भी शुरू किया जाएगा। आगामी समारोह से प्रत्येक वर्ग में पुरस्कार राशि भी बढ़ा दी गई है, जिससे पुरस्कारों के तहत दी जाने वाली कुल राशि बढ़ाकर रुपये 22.75 लाख हो गई है।
इसके अलावा उनके मुताबिक देश में पहले डाक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रचलन नहीं था पर अब डिजिटल तकनीक में बढ़ोत्तरी के चलते भारत में भी डाक्यूमेंट्रीज का प्रचलन बढ़ रहा है। इस बात का अंदाजा देश में हो रहे डाक्यूमेंट्री फिल्म समारोहों से लगाया जा सकता है। इस समय देश में कुल 40 डाक्यूमेंट्री फिल्म समारोह हो रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











