मुम्बई फिल्म समारोह में मनोज कुमार पुरस्कृत
मुंबई | पिछले आठ दिनों से चल रहे मुम्बई फिल्म समारोह का समापन गुरुवार रात को काफी शानदार तरीके से हुआ। समारोह में बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता मनोज कुमार और हॉलीवुड के नामचीन कलाकार मनोज कुमार को सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों को 'लाइफ टाइम एचीवमेंट' पुरस्कार से नवाजा गया।
पुरस्कार पाने के बाद सदाबहार अभिनेता मनोज कुमार ने कहा, "मैं यह पुरस्कार पाकर बहुत खुश हूं। मैं इस समारोह के आयोजनकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि जब भी आपको मेरी आवश्यकता होगी, मैं हमेशा आपके साथ मौजूद रहूंगा।" ओलिवर ने कहा, "धन्यवाद मुम्बई। भारत की संस्कृति बहुत शानदार है। आप महान फिल्में बनाते हो और मैं इस पुरस्कार को पाने के बाद अपने को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"
समापन के दौरान आयोजित इस पुस्कार समारोह में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां शामिल हुई। समारोह में यश चोपड़ा, विधु विनोद चोपड़ा, आशुतोष गोवारिकर, सुधीर मिश्रा, मधुर भंडारकर, सतीश कौशिक, प्रेम चोपड़ा, रितुपर्णो घोष के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए।
फिल्म पुरस्कार फिल्म समारोह बॉलीवुड मनोज कुमार मुंबई bollywood film award film festival manoj kumar mumbai


Click it and Unblock the Notifications
