..................... Mumbai dogs inspired Roadside Romeo | रोडसाइड रोमियों है आवारा कुत्zwj;तों पर - Hindi Filmibeat

रोडसाइड रोमियों है आवारा कुत्‍तों पर

By Staff

Roadside Romeo
बॉलीवुड की ताजातरीन एनिमेशन फिल्म 'रोडसाइड रोमियो' के लेखक और निर्देशक जुगल हंसराज का कहना है कि उन्हें यह फिल्म बनाने की प्रेरणा मुंबई के आवारा कुत्तों को देखकर मिली।

जुगल ने इस बारें में विस्‍तार से बताया कि एक बार मुंबई के ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। कूड़ेदान के पास कुछ आवारा कुत्तों को खेलते देखा। वे स्कूटरों के पीछे भागकर इतने खुश हो रहे थे कि मानो उन्होंने दुनिया भर की खुशी हासिल कर ली हो।

उन्‍हे यहीं पर फिल्म बनाने की प्रेरणा मिली। 'रोडसाइड रोमियो' भारत की पहली मुख्यधारा की त्रिआयामी (थ्रीडी) एनिमेशन फिल्म है।

यश राज फिल्म्स और हॉलीवुड की वॉल्ट डिजनी कंपनी के सहयोग से बनी यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होने वाली है।
फिल्म में सैफ अली खान, करीना कपूर और जावेद जाफरी जैसे दिग्गजों ने अपनी आवाज दी है।

इन तीनों कलाकारों ने फिल्म के मुख्य किरदार-रोमियो, लैला और चार्ली अन्ना की आवाज की डबिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X