अमिताभ बच्चन के बंगले, रेलवे स्टेशन समेत मुंबई को दहला देने की धमकी, पुलिस को आया कॉल- सुरक्षा सख्त
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस को अचानक एक कॉल आया, और पूरे शहर को हिला कर रखा दिया। दरअसल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन कॉल आया जिसके बाद देशभर में हड़कंप मच गया। इस फोन कॉल पर कहा गया कि मुंबई में तीन रेलवे स्टेशनों- CSMT, भायखला, दादर के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले में बम रखे हैं। शुक्रवार देर रात इस सूचना के मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी।
इस धमकी भरे फोन कॉल देने वाले शख्स का मुंबई पुलिस पता लगाने की कोशिश में लगी है। वहीं अमिताभ बच्चन व इन तीनों रेलवे स्टेशन के साथ साथ शहर के कोने कोने में मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि तलाशी के दौरान अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस फोन कॉल को लेकर कहा जा रहा है कि पुलिस जांच में यह कॉल फर्जी निकला।

पुलिस ने बताया कि इस कॉल के आते ही रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय पुलिस कर्मियों इन सभी स्थानों पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। जहां पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
याद दिलवा दें कि साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों की धधक आज भी कानों में सुनाई पड़ती है। 12 मार्च 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार 12 जगहों पर हुए धमाकों ने देशभर को झकझोर कर रख दिया था। इस मामले में कई गिरफ्तारियां हुईं तो बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का नाम भी सामने आया था।


Click it and Unblock the Notifications











