बॉलीवुड मॉडल चलाता था लूटरों का गिरोह, गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बताया कि तरुण कपूर नामक इस मॉडल ने बॉलीवुड के नामी फैशन डिजाइनरों के लिये रैम्प पर कैट वॉक किया। सिर्फ इतना ही नहीं, एक फैशन शो में वॉक करने के लिये तरुण को 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक हमिलते थे। मगर जल्द से जल्द पैसा कमाने की भूख ने तरुण कपूर बॉलीवुड एक्टर की जगह अपराधी बना डाला।
तरुण ने जल्द से जल्द पैसा कमाने का एक शार्ट कट निकाला और दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और बरेली से छोटे मोटे अपराधियों को मुंबई बुलाकर उनसे बड़े काम करवाने लगा। तरुण अपराधियों को हवाई टिकट भेजता था और अपराधियों को बुलाता था। अपराधी जब मुंबई आते थे तो वह उन्हें टार्गेट बताता था। तरुण ने पिछले कई महीने के भीतर मुंबई के कई पॉश इलाकों में 15 से भी ज्यादा लूटपाट की बडी़ वारदातों को अंजाम दिलाया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तरुण तक पहुंचना संभव हो सका और उसकी गिरफ्तारी हो सकी।


Click it and Unblock the Notifications











