गोविंदा ने अपने बहनोई को दी जान से मारने की धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेता गोविंदा के जीजा प्रवीण खन्ना ने खार पुलिस को बताया कि उनके और गोविंदा के बीच किसी फिल्म को लेकर कहासुनी चल रही थी। उसके बाद गोविंदा उनके घर आये और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। खन्ना ने पुलिस को बताया कि गोविंदा ने उनके साथ हाथापाई भी की और जान से मारने की धमकी भी दी।
सूत्रों की मानें तो प्रवीण खन्ना ने एक फिल्म के लिये गोविंदा को 4 करोड़ रुपये में साइन किया था। प्रवीण ने गोविंदा को 25 लाख रुपये अग्रिम राशी के रूप में भी दे दिया था। प्रवीण ने पुलिस को बताया कि इसके बावजूद भी गोविंदा शूट पर नहीं आते थे। इस वजह से दोनों के बीच गुस्से में हाथापाई हुई। पुलिस ने शिकायत स्वीकार कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications











