हीरो आयु्ष्मान खुराना के घर से नौकर का शव बरामद
पिछले साल की हिट फिल्म ' विक्की डोनर' से लोगों के दिलों में घर बनाने वाले अभिनेता और एंकर आयुष्मान खुराना के घर से एक बड़ी खबर है। उनके गोरेगांव वाले घर से उनके नौकर की सड़ी -गली अवस्था में लटकती हुई लाश बरामद हुई है।
पुलिस ने उनके नौकर की लाश शनिवार शाम को बरामद की है। पुलिस की माने तो आयुष्मान के नौकर की लाश उनके घर के पंखे से लटकी हुई पायी गयी है। नौकर का नाम शिव प्रसाद था। वो आयुष्मान के घर पिछले दस सालों से काम कर रहा था।
शिव प्रसाद की उम्र 26 साल के आस-पास बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। आपको बता दें कि हीरो आयुष्मान और उनकी पत्नी बीते 17 फरवरी से मुंबई से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि हीरो आयुष्मान अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए दिल्ली गये हुए हैं जबकि उनकी पत्नी अपनी मां के घर के चंडीगढ़ गयी हुई हैं। घटना की जानकारी दोनों मिया-बीवी को दे दी गयी है। खबर है कि दोनों जल्द से जल्द मुंबई पहुंचने वाले हैं।
आयुष्मान खुराना मौत विक्की डोनर मुंबई पुलिस खुदकुशी ayushman khurana death vicky donor mumbai police suicide


Click it and Unblock the Notifications
