'रीता' मेरी मां की कहानी है: जैकी

रेणुका शहाने ने बताया कि वे मुख्य भुमिका में जैकी श्राफ को ही लेना चाहती थी और जब उन्होंने जैकी श्राफ को फिल्म् की स्क्रिप्ट सुनायी तो वे भावुक हो गये, क्योंकि फिल्म की कहानी उनकी अपनी मां की जिंदगी से मिलती जुलती हुयी लगी और वे सहर्ष इस भूमिका के लिए तैयार हो गए।
जैकी ने बताया '' मैं इस उपन्यास को पहले पढ चुका हूं, शांता गांखले का यह बेहतरीन उपन्यास है, जब मैंने इसे पढा तो मैं बहुत दुखी हुआ, क्योंकि इसकी कहानी मेरी मां की कहानी से मिलती है और उनका नाम भी रीता है।''
गौरतलब है कि जैकी इस फिल्म में धाराप्रवाह मराठी बोलते नजर आयेंगे, वैसे भी जैकी श्राफ अच्छी मराठी बोल लेते हैं। यही वजह है कि रेणुका ने उन्हें अपनी फिल्म रीता में एक मराठी भाषी व्यक्ति की भूमिका दी है। इसमें वे विट्ठल सालवी बने हैं।
बताया जाता है कि जैकी श्राफ इस भूमिका को करने के लिये स्वयं बहुत उत्सुक रहे हैं। उन्होंने रेणुका को संदेश भेजकर यह भूमिका करने की इच्छा व्यक्त की थी. जग्गू दादा को मराठी बोलते देखना वाकई बडा सुखद रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications