2018 का अब तक का बेस्ट TRAILER: मुल्क, देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे
तापसी पन्नू और ऋषि कपूर स्टारर मुल्क का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस ट्रेलर में वो सब कुछ है जो हम रोज़ देखते हैं लेकिन जिसके बारे में हम कुछ नहीं कर सकते। फिल्म 26 - 11 आतंकवादी हमले पर बनी एक कहानी है। प्रतीक बब्बर फिल्म में एक जिहादी के रोल में है जो इस बम ब्लास्ट से जुड़ा होता है।
लेकिन बम ब्लास्ट के बाद, उस जिहादी के पूरे परिवार को जिहादी बताकर सलाखों के बीचे डाल दिया जाता है। ऋषि कपूर इसी जुर्म में फंसे एक मुसलमान बने हैं जो उम्र के आखिरी पड़ाव में देशद्रोही होने का धब्बा भी अपने सर पर लेकर घूमेंगे।

तापसी पन्नू एक हिंदू वकील बनी हैं जो उनका साथ देंगी और उनके लिए ये केस लड़ेंगे। आशुतोष राणा, सरकारी वकील हैं जो ये साबित करने पर तुले रहेंगे कि जिहादी का परिवार भी आतंकवादी है।
वहीं रजत कपूर फिल्म में एक इनवेस्टिगेटिंग ऑफिसर की भूमिका में है जो इस केस की तह तक जाने की कोशिश करेगा। देखिए, इस साल का अब तक का बेहतरीन ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications











