82 साल की उम्र में Mulayam Singh Yadav का निधन, अभिनेत्री Nimrat Kaur ने दी श्रद्धांजलि!

nimrat kaur

इस वक्त समाजवादी पार्टी और उनके समर्थक काफी दुखी हैं क्योंकि इस पार्टी को इस ऊंचाई तक पहुंचाने वाले धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव का आज 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। काफी समय से लगातार वो अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ स्थित मेंदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह उनके निधन की खबर आई तो सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों के पोस्ट की बाढ़ आ गई। उनका नाम ट्रेंड हो रहा है।

उनके समर्थक लगातार उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी एक ट्वीट किया है और नेता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

निमरत ने लिखा, ''श्री मुलायम सिंह यादव जी के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। उनकी दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना। RIP.'' उनका ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

बता दें कि निमरत कौर काफी कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, यही वजह है कि वो लाइमलाइट में थोड़ा कम ही नजर आती हैँ। बात करें तो मुलायम सिंह यादव की तो वो कई बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

उनके पुत्र अखिलेश यादव की तरफ से सोशल मीडिया पर रिेएक्शन का इंतजार है। बता दें कि नेताजी को यूरिन संक्रमण, ब्‍लड प्रेशर की दिक्‍कत और सांस लेने में तकलीफ की वजह से दो अक्‍टूबर को मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के संघर्ष के बाद वो ये जंग हार गए और हमेशा के लिए हमे छोड़कर चले गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X