'मैं मुलायम सिंह यादव' का टीजर रिलीज, सपा के दिग्गज नेता की कहानी, होश उड़ा देगा वीडियो
बॉलीवुड में लंबे समय से बॉयोपिक का दौर चल रहा है। कई खिलाड़ियों, राजनेताओं, टीचर, साइंस से जुड़ी बायोपिक इन दिनों देखने को मिली है। खास बात ये है कि इन फिल्मों पर दर्शकों का रिस्पॉन्स भी शानदार रहा है। हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक भी देखने को मिली। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के प्रमुख रह चुके मुलायम सिंह यादव की बायोपिक भी आने वाली है।
मुलायम सिंह की बायोपिक का हाल में ही टीजर रिलीज हुआ है। लॉकडाउन के बीच फैंस को ये टीजर देखने को मिला है। इस टीजर में मुलायम सिंह यादव की शुरुआती जिंदगी को दर्शाया गया है। मुलायम सिंह वह दिग्गज नेता हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति के साथ साथ देश की पॉलटिक्स का रुख बदल दिया था।

टीजर में, मुलायम सिंह यादव को एक शौकिया पहलवान के तौर पर दिखाया गया है। कई अखाड़े के सीन भी देखने को मिलते हैं। टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया कि ये एक किसान के बेटे की इंसापयरिंग कहानी है जो बाद में दिग्गज नेता बनते हैं।
मुलायम सिंह यादव की बायोपिक का नाम 'मैं मुलायम सिंह यादव' है। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अमित सेठी, मुकेश तिवारी, गोविंद नामदेव समेत कई सितारे हैं। इस बायोपिक का निर्देशन सुवेंदु राज घोष ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











