अकेलापन, शराब और बेटी ने छोड़ा साथ... सबने मिलकर ले ली मुकुल देव की जान? करीबी एक्टर ने खोले राज!

Bindu Dara Singh on Mukul Dev Death- अभिनेता मुकुल देव के निधन की खबर से आज सुबह सुबह पूरा बॉलीवुड चौंक गया। वो महज 54 साल के थे। दिल्ली में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ और इसके बाद लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
अब कुछ मशहूर अभिनेता और उनके करीबी दोस्त बिंदु दारा सिंह ने मुकुल को लेकर एक राज खोला है। उन्होने जो कुछ भी कहा है वो काफी हैरान करने वाला है। बिंदु का कहना था कि वो अकेलेपान से जूझ रहे और शराब पीते थे।
इसके अलावा उनकी एक बेटी भी है जो कि साथ नहीं रहती थी। इन सब बातों के सामने आने के बाद फैंस का कहना है कि अभिनेता इसी वजह से जल्दी परलोक सिधार गए। बिंदु दारा सिंह ने दोस्त की मौत के बाद ये खुलासे किए।
मुझे नहीं लगता वो बीमार था..
मुकुल के निधन के बाद ईटाइम्स ने बिंदु से बात की और कई तरह के सवाल किए। उनकी बीमारी पर जब सवाल किया गया तो बिंदु ने चौकाने वाले राज खोले। बिंदु ने खुले तौर पर कहा, "मुझे बिल्कुल नहीं लगता कि वो बीमार था, लेकिन ये जरूर है कि वो काफी शराब पीते थे और जमकर गुटखा खाते थे।
यही कारण है कि उनका वजन काफी बढ़ गया था। इसके अलावा उनकी एक बेटी है लेकिन वो साथ नहीं रह रही थी। वो अकेलेपन से जूझ रहे थे। ऑफ सरदार 2 के साथ मुकुल वापसी करने वाले थे लेकिन ये काफी दुखद बात है कि अब वो इस फिल्म को देखने के लिए यहां नहीं होंगे।'' बिंदु दारा सिंह का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है।
मुकुल देव ने अपनी परफेक्ट कॉमेटी टाइमिंग से सन ऑफ सरदार में टोनी के किरदार से लोगों को काफी हंसाया था। इसके अलावा सलमान खान की फिल्म जय हो में निगेटिव किरदार से पहले लोगों को डराया बाद में सभी की तालियां हासिल की थी। फिलहाल मुकुल हमारे बीच नहीं हैं और इस बात से उनके करीबी और फैंस काफी दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
