अरविंद अडिगा की किताब 'द ह्वाइट टाइगर' पर बनेगी फिल्म

उन्होंने इस बारे में कहा है कि उनका मानना है कि 'द ह्वाइट टाइगर' एक ग्लोबल स्टोरी है। इसमें एक गरीब आदमी के माध्यम से कहा गया एक व्यंग्य है। जो आज के जमाने में पूरी तरह प्रासंगिक है। मुझे खुशी है कि मैं इस तरह की कहानी पर फिल्म बना रहा हूं। गौरतलब है कि अरविंद पहले युवा भारतीय हैं, जिन्हें इतनी कम उम्र में बुकर पुरस्कार मिला है।
मुकुल ने कहा है कि कहानी में खास बदलाव नहीं किये जायेंगे। किरदारों को भी सोच समझ कर गढ़ा जायेगा। कोशिश होगी कि नये कलाकारों को विशेष रूप से मौके दिये जायें।


Click it and Unblock the Notifications











