..................... मुक्ता आर्ट्स की फिल्में अब इरोज़ के बैनर तले, Mukta arts to be under Eros International - Hindi Filmibeat

मुक्ता आर्ट्स की फिल्में अब इरोज़ के बैनर तले

By Staff

फ़िल्म जगत के दो बड़े बैनर अब साथ में काम करने जा रहे हैं. ये हैं इरोज़ इंटरनेशनल और मुक्ता आर्ट्स. सुनील लुल्ला के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब मुक्ता आर्ट्स हर साल तीन से चार फिल्में इरोज़ के बैनर तले बनाएगा. जिनमें से तीन फिल्मों की घोषणा कर दी गई है.

बाम्बे टू बैंकाक जिसका निर्देशन नागेश कुकुनूर करेंगे. इस फ़िल्म में भी नागेश के प्रिय हीरो श्रेयस तलपडे लीड रोल में होंगे. इसमें उनकी नायिका थाई ऐक्ट्रेस लेना क्रिस्तेंसें होंगी. उल्लेखनीय है की नसीरुद्दीन शाह भी इसमे विशेष भूमिका में रहेंगे. अब देखना ये है की क्या ये तिकड़ी इकबाल फ़िल्म की तरह सफल हो पाती है या नही.

इरोज़ बैनर की दूसरी फ़िल्म युवराज होगी जो की एक म्यूजिकल फ़िल्म होगी. सलमान और कैटरिना कैफ इसमे मुख्य भूमिका में होंगे. रियल लाइफ की ये जोड़ी रील लाइफ में कितना धमाल मचयेगी ये यो युवराज की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा.

ब्लैक एंड व्हाइट फ़िल्म दो नए चेहरों को इंडस्ट्री में इन्ट्रोड्यूज़ कर रही है. अनुराग सिन्हा और अदिति शर्मा का भविष्य इसी फ़िल्म पर निर्भर करता है. इस फ़िल्म में अनिल कपूर लीड रोल में होंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X