'अगर आप छिछोरे हैं..' Mukesh Khanna का विवादित बयान, राम का किरदार निभा रहे Ranbir Kapoor के लिए कही ये बात!

Mukesh Khanna Ranbir Kapoor- मुकेश खन्ना इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हैं और उनके बयान काफी चर्चा में रहते हैं। अपने खुले विचारों और बेबाक बयानों को लेकर मुकेश खन्ना सुर्खियों में रहते हैं और विवाद उनके पीछे पड़े रहते हैं।
इस वक्त रणबीर कपूर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं क्योंकि रामायण के राम को लेकर उन्होने अपने विचार रखे हैं। सभी जानते हैं कि नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभाने वाले हैं। इस दौरान मुकेश खन्ना मिड डे से बात कर रहे थे और उन्होने रणबीर कपूर को बिना नाम लिए 'छिछोरा' बोल डाला है।
मुकेश खन्ना की बातें
सबसे पहले तो वो रामायण की बात करते हुए सिर्फ अरुण गोविल की तारीफ कर रहे थे। रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने राम की भूमिका निभाई थी। मुकेश खन्ना का कहना था कि अरुण गोविल से किसी एक्टर की तुलना नहीं हो सकती है।
उन्होने कहा, "अरुण गोविल ने जो किरदार निभाया है वो स्वर्ण मानक बन चुका है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि जो भी राम का किरदार निभाएगा उसे राम का अवतार होना चाहिए। वो राम जैसा ही दिखना चाहिए ना कि रावण जैसा। रियल लाइफ में अगर वो छिछोरे, गुंडे हैं तो ये स्क्रीन पर दिखेगा ही। यदि आप राम की भूमिका निभा रहे हैं, तो आपको पार्टी करने और शराब पीने की अनुमति नहीं है। हालांकि मैं ये तय करने वाला कोई नहीं हूं कि कौन इस किरदार को निभाएगा।'' इसके बाद मुकेश खन्ना का ये बयान सुर्खियों का हिस्सा है।
सोनाक्षी सिन्हा से विवाद
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने मुकेश खन्ना को उनके पिता का अपमान करने को लेकर जवाब दिया था। बता दें कि मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा को तब बातें सुनाई थीं जब सोनाक्षी सिन्हा ने केबीसी में एक सवाल का जवाब नहीं दे पाईं थीं। हालांकि अब मुकेश खन्ना ने क्लियर कर दिया है कि उनकी मंशा किसी के दिल को दुखाना नहीं था।


Click it and Unblock the Notifications











