'ऐसी इमेज वाला आदमी..' रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने वाली खबर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा

इंडिया के पहले सुपरहीरो की जब बात होती है तो एक ही नाम सामने आता है और वो है शक्तिमान। जी हां, इस किरदार को दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने निभाया था और ये वो दौर था जब किसी सुपरस्टार से ज्यादा फैन फॉलोविंग उनकी हो गई थी।
लेकिन अब वक्त बदल गया है और इसको लेकर एक अपडेट सामने आ रही है। पता चला है कि अब शक्तिमान फिल्म बनने वाली है जिसको सुपरस्टार रणवीर सिंह करेंगे। हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद मुकेश खन्ना खुश नहीं हैं।
इस बीच मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि शायद रणवीर सिंह के फैंस को पसंद नहीं आने वाला है।
क्या बोले मुकेश खन्ना
इंस्टाग्राम पर मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की एक तस्वीर साझा की है। उन्होने शक्तिमान के साथ इस तस्वीर में कोलाज किया था। मुकेश खन्ना ने इसके साथ लिखा, "पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस अफवाह से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तिमान। और हर कोई नाराज़ था इसे लेकर। मैं चुप रहा, लेकिन जब चैनलों ने भी एलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है। तो मुझे मुंह खोलना पड़ा। और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता। मैंने अपना पैर नीचे रख दिया ह। अब आगे आगे देखिये होता है क्या??''
न्यूड फोटोशूट पर भड़के
रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट किया था। इसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। अपने यूट्यूब चैनल पर मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को ट्रोल किया है। उन्होने इसको भारतीय संस्कृति का ना बताते हुए लिखा, 'अगर वह नग्नता में सहज महसूस करते हैं तो उन्हें ऐसे देशों में जाना चाहिए जहां वह हर तीसरे सीन में न्यूड सीन दे सकें।'' मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। अक्सर वो खुलकर हर मामले में अपनी राय रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











