'मैं नारी की बहुत इज्ज़त करता हूं, इसीलिए लक्ष्मी बम नाम का विरोध किया'- विवादों पर बोले मुकेश खन्ना
हाल ही में अभिनेता मुकेश खन्ना अपने बयान को लेकर काफी विवादों में रहे थे, जहां उन्होंने कहा था कि जबसे औरतों ने बाहर काम करना शुरू किया है, तब से मी-टू की प्रॉब्लम शुरू हुई है। इस बयान पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। बहरहाल, अब अभिनेता ने अपनी सफाई में एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से लिया गया है।
कुछ दिनों पहले मुकेश खन्ना का एक इंटरव्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जहां उन्होंने कहा था कि, दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं।

मुकेश खन्ना ने कहा- "औरत की रचना अलग होती है और मर्द की अलग होती है। औरत का काम होता है घर संभालना, जो माफ करना मैं कभी-कभी भूल जाता हूं। प्रॉब्लम कहां से शुरू हुई है मी-टू की जब औरतों ने भी काम करना शुरू कर दिया। आज औरत मर्द के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बात करती हैं।"
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications