#MeToo पर मुकेश खन्ना का आपत्तिजनक बयान- 'ये समस्या औरतों के बाहर काम करने से शुरू हुई है'
आजकल मुकेश खन्ना अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। कभी लक्ष्मी बम के टाइटल को लेकर तो कभी कपिल शर्मा शो को लेकर। अब उन्होंने एक ऊटपटांग बयान दिया है कि मी टू अभियान को लेकर। एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने कहा कि, जबसे औरतों ने बाहर काम करना शुरू किया है, तब से मी-टू की प्रॉब्लम शुरू हुई है।
शक्तिमान और महाभारत जैसे शो से पॉपुलर हुए अभिनेता का मानना है कि मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार महिलाएं ही हैं। जाहिर है अपने बयान को लेकर वो सोशल मीडिया पर अब लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

फिल्मी चर्चा को दिए एक इंटरव्यू से मुकेश खन्ना का यह बयान वायरल हो रहा है। 'महाभारत' में भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले मुकेश का कहना है कि दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं।


Click it and Unblock the Notifications